logo

स्वास्थ्य विभाग में उपनल के माध्यम से तैनात कर्मचारी फिर से हुए बेरोजगार।

खबर शेयर करें -

कोविड काल में उपनल के माध्यम से रखे कर्मचारियो को दूसरी बार किया गया बाहर। प्रदेश भर में 15 सौ से अधिक अस्पतालों में काम कर रहे उपनल कर्मचारी बेरोजगार हो चुके हैं इन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। बागेश्वर में स्वास्थ्य विभाग में करीब 80 कर्मचारी कोविड-19 के दौरान रखे गए थे जिनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं लिहाजा बेरोजगार हुए कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। कोविड काल मे जिला अस्पताल सहित अन्य अस्पतालो में लगे कर्मचारियों का द्वारा आज सेवा समाप्त होने पर सरकार का विरोध किया गया। कर्मचारियो ने बताया की सरकार द्वारा पूर्व में हमे बाहर कर दिया था उसके बाद तीन महीने का धरना प्रदर्शन किया गया धरने प्रर्दशन के बाद सरकार द्वारा आस्वाशन दिया गया और कर्मचारियों का समायोजन किया गया। समायोजन के बाद फिर से उनको बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। आज 15 मार्च के बाद पुनः कोविड कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। कर्मचारियों ने रोष जताते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अनिश्चितकालीन धरना प्रर्दशन शुरू कर दिया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय कनौजिया,बलवंत सिंह, महेश चंद्र,रीता, कमला देवी, गीता, सुमित कुमार, विक्रम सिंह,पूजा कनौजिया आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp