logo

लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध मे कांग्रसियों ने किया धरना प्रदर्शन।

खबर शेयर करें -

पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी से आक्रोशित कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय के पेट्रोल पंप पर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  सरकार से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों को कम करने की मांग की।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने कहा कि सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम कम करने के नाम पर राजनीति हो रही है। दाम तेजी से बढ़ाए गए, लेकिन कीमतों में मामूली कमी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब भी पेट्रोलियम पदार्थ काफी महंगी दरों पर मिल रहे हैं। रसोई गैस की कीमतें हजार रुपया प्रति सिलि‌ंडर तक जा पहुंची है। जिसके कारण आम आदमी पर महंगाई का बोझ पड़ रहा है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से रोजमर्रा के सामान भी महंगे होते जा रहे हैं। कहा‌ कि जब तक सरकार ईधन की कीमतों में कमी नहीं करेगी कांग्रेस जनता के मुद्दे को लेकर संघर्ष करते रहेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल, नगर अध्यक्ष धीरज कोरंगा, युुथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी,प्रदेश प्रवक्ता यूथ कांग्रेस अंकुर उपाध्याय, बहादुर सिंह बिष्ट, महेश पंत आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp