logo

भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी ने की बैठक,यात्रा को सफल बनाने पर दिया जोर।

खबर शेयर करें -

जिला कांग्रेस कमेटी बागेश्वर की बैठक में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा को लेकर मंथन किया गया। इसे सफल बनाने पर जोर दिया गया। नौ अगस्त से शुरू होने वाली इस यात्रा में जिले से भी बढ़ चढ़कर कार्यकर्ता भागीदारी करेंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई।

पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा नौ अगस्त को शुरू होगी। 75 किमी की यह यात्रा ऐतिहासिक होगी। 15 अगस्त को जिला कांग्रेस कार्यालय में इसका समापन होगा। 10 अग्रस्त को प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा भी इसमें शामिल होने। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी करनी होगी। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने कहा की भारत तोड़ने वालो के खिलाफ भारत जोड़ो का नारा लेकर कांग्रेस पार्टी लोगो तक देश के लिए वीरगति को प्राप्त करने वाले क्रांतिकारी व आनोलनकारियो की जानकारियां लोगो तक पहुचाएगी । इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, नगर पंचायत अध्यक्ष कपकोट गोविंद बिष्ट, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल, रंजीत दास,लक्ष्मण आर्या, विनोद पाठक, भूपेश खेतवाल, सुनील पांडे, महेश पंत, चामू सिंह दवेली, मनेाज कुमार, लक्ष्मी धर्मशक्तू, गिरीश भट्ट आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp