logo

गंगोत्री हाइवे पर टैंपो ट्रैवलर हुआ दुर्घटनाग्रस्त,2 की हुई मौत 13 घायल

खबर शेयर करें -

गंगोत्री राजमार्ग पर टेंपो ट्रैवलर यात्री वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गयी हो, मृतकों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। हादसे में 15 लोगों को घायल होने की खबर सामने आ रही है। सड़क दुर्घटना कोपांग बैंड के पास हुई,टेंपो ट्रैवलर में ज्यादातर यात्री महाराष्ट्र के बताए जा रहे है। हादसे की खबर लगते ही कोपांग से आईटीबीपी के जवान दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। वाहन सवार सभी 15 घायलों को तत्काल आर्मी अस्पताल हर्षिल ले जाया गया। इस दौरान दो यात्रियों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और एक पुरुष यात्री शामिल हैं। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। गंभीर रूप से घायल 7 यात्रियों को 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी हेतु रेफर कर दिया गया है।

वाहन हादसे में जिन दो लोगों की मौत हुई है उनके नाम अलका बोटे निवासी औरंगाबाद व माधवन शामिल हैं। वहीं उमा पाटिल, अरनभ महर्षि, साक्षी सिन्धे, अर्चना सिंधे, अनया महाजन, अनुप्रिया महर्षि, सही पवार, सुभाष सिंह राणा निवासी मानपुर, डॉ वेंकेटेश, वर्षिता पाटिल, आमरा बोटे, रजनीश सेठी और जितेंद्र सिंह हादसे में घायल हो गए। वाहन में सवार अधिकांश यात्री औरंगाबाद महाराष्ट्र के हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp