logo

नागालैंड में हुए हमले में टिहरी गढ़वाल का लाल हुवा शहीद,गाव मे शोक की लहर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड ने आज अपना एक और लाल खो दिया है, उत्तराखंड सहित देश के लिए एक और बुरी खबर है। देश ने एक और जांबाज सिपाही को खो दिया। नागालैंड में हुए हमले में आज एक जवान शहीद हो गया है जो कि टिहरी गढ़वाल के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं इस हमले में 10 नागरिकों की मारे जाने की भी खबर है।

मिली जानकारी के अनुसार नागालैंड में हुए आतंकी हमले में पैराशूट रेजीमेंट की 21 वीं बटालियन के पैराट्रूपर जवान गौतम लाल ग्राम नौलि टिहरी गढ़वाल, शहीद हो गए हैं। इस खबर से जवान के परिवार में मातम छा गया है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

कुछ दिनों में उत्तराखंड के तीसरे लाल को देवभूमि ने को दिया। इससे पहले एक सूबेदार की मौत लैंसडौन में हुई थी। दूसरी जवान की मौत ट्रेन से गिरकर हो गई थी वह छुट्टी घर आ रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp