logo

आनंदी अकादमी घिरौली के तनमय राठौर बने स्कूल टापर

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : आनंदी अकादमी घिरौली में हाईस्कूल परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी का माहौल छा गया। छात्र तनमय राठौर ने 88.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया और स्कूल टापर बने। वहीं संस्कृतिक पाठक ने 82.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि निहारिका बघरी ने 79.8 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य गौरव पंत एवं प्रबंधक मनमोहन भाकुनी ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरित कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह सफलता संभव हुई है। विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share on whatsapp