logo

दुःखद : गंभीर बीमारी के चलते ताइक्वांडो खिलाड़ी की हुई मौत

खबर शेयर करें -

बागेश्वर के कपकोट में बीमारी से पीड़ित ताइक्वांडो खिलाड़ी का आकस्मिक निधन हो गया है। कपकोट नगर पंचायत वार्ड दो तिरवाण निवासी 30 वर्षीय मुन्ना तिरुवा पुत्र ललित प्रसाद 30 का गुरुवार निधन हो गया है। वह कुछ समय से वो शुगर बीमारी से जूझ रहे थे। मुन्ना ताइक्वांडो के अच्छे खिलाड़ी भी रहे। उन्होंने भारत के अ अलावा नेपाल के कांठमांडू में भी ताइक्वांडो खेल में हुनर दिखाया। बच्चों को भी प्रतियोगिता के लिए तैयार किया। मुन्ना के आकस्मिक निधन पर विधायक सुरेश गढ़िया, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, सभासद तनुज तिरुवा, कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, पूर्व प्रधान गणेश उपाध्याय, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, प्रकाश चंद, पूर्व तहसीलदार मोहन राम, पूर्व प्रधानाचार्य किशन राम तिरुवा ने गहरा दुख जाताया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp