logo

स्वीप टीम ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

खबर शेयर करें -

स्वीप टीम बागेश्वर ने 50 % से कम मतदान केंन्द रा० प्रा० वि० पगना में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। स्वीप टीम ने शत प्रतिशत मतदान की अपील करते हुए जन जागरुकता व हस्ताक्षर अभियान चलाया। साथ ही धर-धर जाकर शत प्रतिशत मतदान हेतु शपथ पत्र भरवाया व गांव वाहर रह रहे प्रवासी मतदाताओं से अपील की वह अवश्य धर आकर मतदान करे। स्वीप टीम ने 75% से ऊपर मतदान लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु ग्रामीणों के साथ झोला चाचरी गाकर शत प्रतिशत मतदान की शपथ ली व सभी को मतदान हेतु प्ररित किया। इस मौके पर स्वीप टीम के सहायक नोडल अधिकारी उमेश जोशी, डी एल वर्मा, पुस्कर अल्मिया, मोहन भरडा,सुनील भट्ट, सुरेश चन्द्र, गोपाल प्रसाद,कन्हैया बर्मा, बीएलओ कलावती जोशी, सुपरवाइजर सुशील चन्द्र प्रधानाध्यपक उमा आर्या,लीला मेहता सहित साथ गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी मतदाताओं ने शत प्रतिशत मतदान की शपथ ली।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp