logo

जंगल की आग से स्वान केंद्र की वायरिंग जली, 40 से अधिक सरकारी विभागों में इंटरनेट सेवा हुई प्रभावित

खबर शेयर करें -

बागेश्वर में जंगल की आग अब नगर क्षेत्र के जंगलों में भी तेजी से फैलने लगी है। शुक्रवार की रात जंगल की आग कलक्ट्रेट तक पहुंची। इस आग ने स्वान केंद्र की वायरिंग को जला दिया। इससे 40 से अधिक सराकरी विभागों की इंटरनेट सेवा प्रभावित रही। कर्मचारी लाइन करने में जुट गए हैं। विभिन्न विभागों में अपने अपने काम के लिए आने वाले लोगों को भी जानकारी नहीं मिल पाई। जिस वजह से उनके काम पूरे नही हो पाए।

बता दे कि शुक्रवार की देर शाम कलक्ट्रेट के पास के जंगल में आग लग गई। आग कलक्ट्रेट तक पहुंच गई। दमकल विभाग ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक स्वान केंद्र आग की चपेट में आ गया। केंद्र की वायरिंग जल गई। वायरिंग जलने शनिवार को 40 से अधिक सरकारी विभागों में इंटरनेट सेवा प्रभावित रही। अधिकतर विभागों में यह सेवा इसी केंद्र से संचालित होती है। शनिवार को कार्यालयों में आए लोगों को कई सुविधा का लाभ नहीं मिल पाया। उन्हें कार्यालयों से किसी भी तरह की जानकारी भी नहीं मिल पाई। दिन के दो से तीन बजे तक उन्होंने इंतजार भी किया। अंत में निराश होकर वह अपने-अपने घरों को लौट गए। अब उसी काम के लिए उन्हें सोमवार को यहां आना पड़ेगा। इधर जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। केंद्र की वायरिंग बदली जा रही है। कुछ कार्यालयों में इसका असर हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp