logo

काफलीगैर में छात्र छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा।

खबर शेयर करें -

आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर छात्र-छात्राओं ने काफलीगैर में तिरंगा यात्रा निकाली। पुलिस और छात्र-छात्राओं ने लोगों को तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य राजीव निगम ने रैली को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वां वर्ष मनाया जा रहा है। यह वर्ष काफी महत्वपूर्ण है और देशभक्ति से सभी ओतप्रोत हैं। आज देशभक्ति पर आधारित प्रतियोगिताएं होंगी। यहां संजय सिंह जनौटी, नवीन नमन, मोहन रौतेला, बलवीर बिष्ट, अर्जुन सिंह, प्रकाश सिंह मेहता, बालकृष्ण, राजेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष केएस नेगी रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp