logo

बोर्ड परीक्षा में असफल होने पर छात्र ने उठाया आत्मघाती कदम,हुई मौत।

खबर शेयर करें -

बोर्ड परीक्षा में असफल होने पर छात्र ने उठाया आत्मघाती कदम,हुई मौत। बागेश्वर के कपकोट में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम कई घरों में खुशी लेकर आया तो कहीं गम भी लाया। बोर्ड परीक्षा में असफल होने पर कक्षा 12वीं के एक छात्र ने आत्मघाती कदम उठा लिया। मामा के घर के पास ही जंगल में फांसी लगाकार अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। आज पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

कपकोट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बोरबलड़ा निवासी 17 वर्षीय मनोज दानू पुत्र हीरा सिंह दानू निवासी ने इस बार हल्द्वानी के एचएन इंटर कॉलेज से 12वीं की परीक्षा दी थी। छु्ट्टी होने के कारण वह इन दिनों अपने मामा प्रकाश सिंह दानू निवासी उगिंया धूर आया था। सोमवार को इंटर बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित हुए, लेकिन वह असफल हो गया। रिजल्ट आने के बाद कमरे जाकर गुमशुम होकर बैठ गया, हांलाकि मामा व परिजनों ने उसे ढांढस भी बंधाया। इसके बाद वह सो गया। मंगलवार की सुबह वह उठा और जंगल की ओर चला गया और आत्मघाती कदम उठा लिया। उसने घर से 100 मीटर दूरी पर एक पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के मामा ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष प्रताप नगरकोटी ने बताया कि मामले की जांच एसआई विवेक भट्ट कर रहे हैं। शव का जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के पिता पंजाब से रवाना हो गए हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp