logo

पहाड़ी से गिरा पत्थर पीडब्ल्यूडी मंत्री सतपाल महाराज की गाड़ी पर, शीशा टूटा, बाल-बाल बचे ( देखे वीडियो)

खबर शेयर करें -

देहरादून/उत्तराखंड। लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री सतपाल महाराज की गाड़ी पर पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने का मामला सामने आया है। हादसे में मंत्री की गाड़ी का शीशा टूट गया। घटना के समय मंत्री सतपाल महाराज वाहन में सवार थे। उनके साथ पूर्व मंत्री अमृता रावत भी मौजूद थीं। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और सभी सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार, मंत्री का काफिला पहाड़ी मार्ग से गुजर रहा था, तभी अचानक ऊपर से एक बड़ा पत्थर उनकी गाड़ी पर आ गिरा। पत्थर लगने से वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया और कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना के बाद सुरक्षा कर्मियों और साथ चल रहे अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मंत्री और अन्य लोग पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि, घटना ने पहाड़ी मार्गों पर भूस्खलन और पत्थर गिरने के खतरे को फिर उजागर कर दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के भावुक वीडियो से मची हलचल, ऑडियो से आहत मंत्री ने बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस का किया रुख
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp