logo

एसओजी टीम ने 1 किलो 264 ग्राम चरस के साथ एक को किया गिरफ्तार।

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। एसओजी की टीम ने मादक पदा‌र्थों के खिलाफ चल रही मुहिम में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 1.264 किग्राम चरस के साथ बरेली के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस एक लाख 26 हजार 400 रुपये की बताई जा रही है। एसओजी प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला के नेतृत्व में चल रहे अभियान के तहत टीम ने आरे-मंडलसेरा बाईपास से बिहारीपुर, बरेली निवासी प्रहलाद उर्फ पप्पू पुत्र मुन्ना लाल उम्र 41 वर्ष को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टीम में आरक्षी राजेश भट्ट, बसंत पंत, रमेश गढ़िया, राजेंद्र कुमार आदि थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp