logo

एसओजी और पुलिस टीम ने 8 लाख की स्मैक के साथ दो आरोपियों को दबोचा।

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर में एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 8 लाख की 77 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को दबोचा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। नशे का कारोबार करने वाले दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक टीम को सूचना मिल रही थी कि उत्तरप्रदेश से स्मैक की खेप लाई जा रही है। जिसपर टीम द्वारा रेलवे क्रॉसिंग पुल पर चेकिंग अभियान चलाया। तभी पुल के पास दो संदिग्ध आरोपी दिखाई दिए। शक होने पर जब आरोपियों की तलाशी ली गई तो दोनों के पास से 77 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मुकेश कुमार कश्यप और मोहमद शाहिद बताया है जो बरेली के बहेड़ी के रहने वाले हैं। बताया की वह स्मैक की खेप को शाहरुख से कम दामों में लाकर किच्छा, सिरौली और रुद्रपुर में ज्यादा दामों में बेचा करते थे। थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp