logo

अस्थि विसर्जन कर वापस जा रहे एक ही परिवार के छह लोगों की सड़क हादसे में मौत

खबर शेयर करें -

हरियाणा के जींद में बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ट्रक और पिकअप की टक्कर में पिकअप सवार छह लोगों की मौके पर मौत हो गई। 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वाले सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। सभी परिवार के मुखिया की मौत के बाद हरिद्वार से अस्थियां विसर्जित करके वापस लौट रहे थे। हादसा चालक को नीद की झपकी आने की वजह से हुआ। जींद-चंडीगढ़ मार्ग पर गांव कंडेला के पास आज सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रक और पिकअप की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आवाज आसपास के गांव में भी सुनाई दी। सभी हिसार जिले के गांव नारनौंद के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp