logo

उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो चिकित्सकों समेत छह स्वास्थ्य अधिकारी, कर्मचारी सम्मानित

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व आश्वासन योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान किया गया।

नगर के एक होटल में पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योजना के तहत अच्छा कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। एसीएमओ डा. देवेश चौहान, डा. हरीश पोखरिया और डा. प्रमोद जंगपांगी ने डा. ममता रौतेला, डा. स्मृति खेतवाल, एएनएम हीरा ऐठानी, सीएचओ तानिया डोगरा, आशा फैसिलिटेटर ललिता भाकुनी और आशा कार्यकर्ता गोमती सार्की को पुरस्कृत किया। योजना के अर्तगत गर्भवती महिलाओं की समय समय पर स्वास्थ्य जांच कर हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनको समय पर चिकित्सालय को संदर्भित किया जाता है। कार्यक्रम में डा. दीपक कुमार, मनोज पुरोहित, नीरू साह मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp