logo

बोतल में पेट्रोल नही देने पर हुई पंप पे हुई हाथापाई,देखे सीसीटीवी वीडियो

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में बोतल में तेल भरने को लेकर एक युवक पेट्रोल पंप में तैनात कर्मचारी को सरेआम पीटता हुआ नजर आ रहा है। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, यह पूरा मामला सुयाल फिलिंग स्टेशन कटघरिया का है।

पंप में रात्रि 8 बजकर 5 मिनट पर पेट्रोल पंप पर एक युवक बोतल में पेट्रोल लेने के लिए आया, लेकिन कर्मचारी ने बोतल में पेट्रोल देने से मना कर दिया, जिसके बाद युवक आग बबूला हो गया और वहां तैनात कर्मचारी के साथ हाथापाई करने लगा और उसके कपड़े भी फाड़ दिए, इस हाथापाई के दौरान कर्मचारी के पैर में भी चोट आ गई, जिसके बाद इसकी शिकायत कर्मचारी द्वारा लामाचौड़ चौकी में की गई हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज को देखकर मारपीट करने वाले युवक की तलाश कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp