logo

सरयू वैली को मिलेगी मजबूत बिजली व्यवस्था, अत्याधुनिक विद्युत सब-स्टेशन निर्माण को 6.54 करोड़ की मंजूरी

खबर शेयर करें -

कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट विधानसभा क्षेत्र की सरयू वैली में अत्याधुनिक विद्युत सब-स्टेशन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत 6.54 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इसके साथ ही परियोजना के लिए पहली किस्त के रूप में दो करोड़ रुपये भी अवमुक्त कर दिए गए हैं।
परियोजना के पूरा होने के बाद सरयू वैली क्षेत्र की बिजली व्यवस्था अधिक सुदृढ़ और गुणवत्तापूर्ण होगी। इससे क्षेत्र के हजारों परिवारों, किसानों, व्यापारियों और युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही स्थानीय उद्योग, स्वरोजगार और निवेश की संभावनाओं को भी बढ़ावा मिलेगा तथा बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने इसे कपकोट के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना सरयू वैली के विकास की मजबूत आधारशिला साबित होगी।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने भी इस स्वीकृति पर खुशी जताते हुए उम्मीद व्यक्त की है कि परियोजना के शीघ्र पूरा होने से क्षेत्र की बिजली संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आरसेटी में फास्ट फूड प्रशिक्षण से युवाओं को मिल रही स्वरोजगार की राह,27 युवाओ को दिया जा रहा है प्रशिक्षण
Ad
Share on whatsapp