logo

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सचिन मेहता ने हासिल किया दूसरा स्थान, बागेश्वर का बढ़ाया मान

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के डीडीहाट स्थित जिला एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित द्वि-दिवसीय राज्य स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव में कपकोट के राजकीय जूनियर हाईस्कूल रैथल के छात्र सचिन मेहता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का मान बढ़ाया। कक्षा 8 के छात्र सचिन ने नारी समाज की रीढ़ है विषय पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत करते हुए प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

सचिन की इस उपलब्धि ने विद्यालय, क्षेत्र और जनपद को गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता में उनका मार्गदर्शन विद्यालय की शिक्षिका कलावती जोशी द्वारा किया गया, जिनकी तैयारी और परिश्रम का सीधा प्रभाव छात्र के प्रदर्शन में दिखाई दिया। सचिन की सफलता ने यह साबित किया है कि संसाधन सीमित होने पर भी योग्य मार्गदर्शन, निरंतर अभ्यास और दृढ़ इच्छाशक्ति से बड़ी उपलब्धियाँ हासिल की जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर : 31 अगस्त को जिले में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सचिन मेहता मूल रूप से वसकूना निवासी हैं। उनके पिता चन्दन सिंह मेहता और माता राधा मेहता उनके इस प्रदर्शन पर अत्यंत प्रफुल्लित हैं। सचिन इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, विद्यालय के शिक्षकों और बीईओ कपकोट को देते हैं। प्रेरणादायक तथ्य यह है कि सचिन प्रतिदिन वसकूना से रैथल तक 4 किमी पैदल चलकर विद्यालय पहुँचते हैं। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उनकी लगन और मेहनत ने उन्हें राज्य स्तर पर स्थापित कर दिया है। सचिन की उपलब्धि पर बीईओ कपकोट अवस्थी ने कहा कि रैथल विद्यालय की जोशी मैडम द्वारा पूरे भाषण की विषय-वस्तु तैयार कराकर बालक को दी गई और अनवरत अभ्यास भी कराया गया। यदि शिक्षक चाहें तो बच्चों को फर्श से अर्श तक पहुँचा सकते हैं। प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करना पूरे कपकोट क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। पूरी टीम को हार्दिक बधाई। सचिन की सफलता पर मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार, डायट प्राचार्य डॉ. चक्षुष्पति अवस्थी, डायट सामाजिक विज्ञान प्रभारी डॉ. रवि जोशी, उप शिक्षा अधिकारी कपकोट अजीत सिंह करणवाल, विद्यालय प्रधानाध्यापिका धना कोरंगा सहित विभिन्न शिक्षक संगठनों, जनप्रतिनिधियों तथा विद्यालय प्रबंधन समिति ने बधाई दी। सभी ने सचिन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि बताया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शामा क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज स्थापना की संभावनाओं का डीएम ने लिया जायजा, सफल मॉडलों के अध्ययन के निर्देश
Ad Ad
Share on whatsapp