बागेश्वर।
कांग्रेस पार्टी ने डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में एक और अहम कदम बढ़ाते हुए बागेश्वर निवासी रुद्र पांडे को उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का राज्य सचिव नियुक्त किया है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उत्तराखंड की ओर से 9 जून 2025 को जारी नियुक्ति पत्र में यह जानकारी दी गई है।
राज्य अध्यक्ष अधिवक्ता विकास नेगी द्वारा हस्ताक्षरित इस पत्र में कहा गया है कि रुद्र पांडे की नियुक्ति पार्टी की डिजिटल पहुंच को सशक्त करने और समाज में सक्रिय भागीदारी को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि श्री पांडे की ऊर्जा, समर्पण और नेतृत्व कौशल पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत बनाएंगे। यह नियुक्ति कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के मार्गदर्शन में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे युवा नेतृत्व और सामाजिक सशक्तिकरण अभियान का हिस्सा है। पार्टी ने उम्मीद जताई है कि रुद्र पांडे की भागीदारी से सोशल मीडिया के माध्यम से जनसंपर्क को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उनके प्रदेश सचिव बनने पर जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला,पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह टंगड़िया आदि ने खुशी जताते हुए उनको बधाई दी।
