logo

बैंक में दिन दहाड़े डकैती,कर्मचारियों को बंधक बनाकर 5 लाख की लूट

खबर शेयर करें -

खटीमा कोतवाली क्षेत्र के झनकट स्थित बैंक में तमंचा और चाकू की नोंक पर दो बदमाशों ने पहले तो बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाया और उसके बाद करीब 5 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है।

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने बैंक के चार कर्मचारियों को बंधक बनाकर 4 लाख 83 हजार 10 रुपए लूट लिए। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है। बैंक ऑफ बड़ौदा में लूट की सूचना पर खटीमा कोतवाली से पुलिस अधिकारी फोर्स सहित घटनास्थल की जांच कर रहे हैं। वहीं बैंक में डकैती की वारदात के बाद एसपी क्राइम और एसडीएम खटीमा भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। बैंक कर्मचारियों के मुताबिक, बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में दो बदमाशों ने तमंचे और चाकू दिखाते हुए लोगों को बंधक बनाया और चार लाख 83 हजार 10 रुपए लूटकर फरार हो गए हैं. फिलहाल पुलिस बैंक कर्मचारियों से घटना को लेकर पूछताछ कर रही है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp