logo

राजस्व उपनिरीक्षकों का 23 से कलमबंद हड़ताल का एलान

खबर शेयर करें -

पर्वतीय राजस्व निरीक्षक राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ ने राजस्व परिषद पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने चार सूत्रीय मांगों को लेकर कल यानी 23 दिसंबर से कलमबंद हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।

मंगलवार को राजस्व सेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजप पाल मेहता ने कहा पूर्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष राजस्व निरीक्षक उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ की चार सूत्रीय मांगों को लेकर जो सहमति बनी थी। उस पर आज तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है।

जिस कारण संगठन के पदाधिकारी एवं राजस्व निरीक्षक उपनिरीक्षक अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। कहा राजस्व निरीक्षक एवं रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों का एकीकरण नहीं होने, समान कार्य समान वेतन, संवर्गीय कार्मिकों को उच्चीकृत वेतनमान एक जनवरी 2006 से देने, 16वें बैच के राजस्व निरीक्षकों के प्रशिक्षण एवं राजस्व क्षेत्रों का पुनर्गठन कर उनकी सेवा नियमावली को प्रख्यापित किये जाने की मांग पर मुख्यमंत्री एवं राजस्व मंत्री द्वारा सहमति दिए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

कहा उन्होंने इस आशय का ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव व सचिव राजस्व को भी भेजा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp