logo

हेलंग में आवासीय मकान ढहा, 7 मजदूर दबे,रेस्क्यू अभियान जारी

खबर शेयर करें -

जोशीमठ के हेलंग में एक आवासीय मकान ढह गया है। जिसमें 7 मजदुर दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तीन लोगों का रेस्क्यू कर लिया है। जबकि, बाकी लोगों के मलबे में फंसे होने की सूचना है।

चमोली पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि हेलंग में क्रशर प्लांट के पास एक आवासीय मकान गिर गया.l। जिसमें 7 मजदूर दब गए पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजा गया है। टीमों के द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक 2 महिला और 1 पुरुष का रेस्क्यू कर लिया गया है। जिन्हें एंबुलेंस से सीएचसी जोशीमठ भेज दिया गया है। अभी भी 4 लोग मलबे में फंसे हैं। जिन्हें एसडीआरएफ और पुलिस के जवान रेस्क्यू कर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

चमोली एसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि रेस्क्यू किए गए मजदूरों की हालत स्थिर है। तीनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में चल रहा है। बाकी दबे लोगों का एसडीआरएफ के रेस्क्यू जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp