logo

अग्नि पीड़ितो की मदद को वाछम पहुंची रेडक्रॉस की टीम, प्रभावित परिवार को पहुचाई राहत सामग्री

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: रविवार की देर शाम वाछम में दो मकानो में अचानक आग लग गई। आग लगने से दो लोगो का मकान जल गया। जिस वजह से दोनो के मकान का पूरा सामान जल गया। जिससे उनको आस पास के घरों में शरण लेनी पड़ी है।

बता दें की प्रताप सिंह और रघुवर सिंह का मकान में आग लग गई आग इतनी तेजी से फैली की पूरा मकान कुछ ही समय में जलकर खाक हो गया। गनीमत रही की उस वक्त परिवार का कोई भी सदस्य घर के अंदर नही था। तथा बच्चे घर के बाहर ही खेल रहे थे। वही जानकारी मिलने पर रेडक्रॉस सोसायटी के वाइस चेयरमैन इंद्र सिंह फर्शवाण के नेतृव में सोसायटी ने दोनो परिवारों को कंबल, तिरपाल, किचन सैट, हाइजीन किट आदि का वितरण किया। साथ ही राशन आद के लिए टीम द्वारा आर्थिक मदद की गई। सचिव आलोक पांडेय ने बताया की रेडक्रॉस सोसायटी के द्वारा लगातार मानवता की सेवा का कार्य किया जा रहा है। वही आज भी टीम के द्वारा वाछम में दो परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया गया है। टीम में कोषाध्यक्ष जगदीश चंद्र उपाध्याय, कन्हैया वर्मा, महेश गड़िया आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp