बागेश्वर
बागेश्वर में रेडक्रॉस सोसायटी लगातार मानवता की सेवा के लिए कार्य कर रही है। सोसायटी के सदस्य लगातार दूरस्थ क्षेत्र ने मेडिकल कैंप का आयोजन करते है। खास तौर पर मजदूर वर्ग को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य जांच भी की जाती है। इस दौरान बीपी, शुगर जांच करते हुए। उनको अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इस दौरान बच्चों को हाथ धोने के तरीको से भी अवगत कराया गया। जिले में रेडक्रॉस सोसायटी मानवीय पीढ़ा को लगातार कम करने के लिए काम कर रही है। रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन संजय साह जगाती और सचिव आलोक पांडे के नेतृत्व में आज कपकोट के भोरकुटी और बेलंग में मजदूर वर्ग के लिए एक बृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही मजदूरों के बच्चों को अच्छे से हाथ धोने के तरीके सिखाए गए है। उनको हाइजीन किट और दवाइयों का वितरण किया गया। इस दौरान दंत चिकित्सक रविन्द्र कपकोटी के द्वारा सभी मजदूरों के दातों का परीक्षण किया गया। उनके द्वारा मजदूरों को दवाइयां भी वितरण की गई।
रेडक्रॉस के चेयरमैन संजय साह जगाती ने बताया कि रेडक्रॉस सोसायटी के द्वारा समाज हित में विभिन्न कार्यक्रमो का साल भर आयोजन किया जाता रहा है। जिसमे स्वास्थ्य कैप, रक्तदान शिविर,स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न अभियान चलाए जाते है। जिससे गरीब तबके तक हर सुविधा पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
वही सचिव रेडक्रॉस सोसायटी आलोक पांडे ने बताया कि गांधी के द्वारा अंतिम छोर तक राहत देने की बात कही गई थी। वही रेडक्रॉस सोसायटी मानवीय पीढ़ा को को कम करते हुए। हर अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचने का कार्य किया जा रहा है। आज भी करीब 150 मजदूरों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक किया है।
दंत चिकित्सक रविन्द्र कपकोटी ने बताया कि इस तरह के आयोजन से गरीब तबके के मरीजों को काफी लाभ मिलता है। उनके स्वास्थ्य की जांच करने के साथ साथ उन्हें आवश्यक जानकारियां दी गई। हर व्यक्ति तक इस तरह के कैंप का लाभ देने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यकारिणी सदस्य महेश सिंह गड़िया ने बताया कि समय ना होने के कारण मजदूर वर्ग अपने स्वास्थ्य की जांच नहीं कर पाता है। बरसात में बीमारियां ज्यादा होती है जिस कारण इनके स्वास्थ्य की जांच करना ज्यादा जरूरी था। मजदूर वर्ग को हाइजीन किट, दवाइयां आदि वितरित की है। इस दौरान कोषाध्यक्ष जगदीश चंद्र उपाध्याय, कन्हैया वर्मा,वेद प्रकाश पांडेय,कमलेश गड़िया,सुरेश सिंह राठौर,भुवन साही,संजय कुमार टम्टा,आर.पी कांडपाल,हिमांशु जोशी,पंकज खेतवाल आदि मौजूद रहे।






