logo

रेडक्रॉस सोसायटी ने छात्र छात्राओं को यूथ रेडक्रॉस की गतिविधियों के लिए किया जागरूक

खबर शेयर करें -

गरुड़ सुमित्रानंद पंत राजकीय महाविद्यालय में यूथ रेडक्रॉस कार्यक्रम के तहत रेडक्रॉस के स्वयंसेवियों और छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि रेडक्रॉस के वरिष्ठ सदस्य उमेश जोशी और ट्रेनर प्रमोद जोशी ने रेडक्रॉस की बारीकियां समझाई । साथ ही रेडक्रॉस के मूलभूत सिद्धांतों और कार्य करने के तरीके पर भी प्रकाश डाला, ब्लड डोनेट,घायलों की मदद करना, जरूरतमंदों को मदद पहुंचाना आदि के बारे में भी बताया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ अवधेश तिवारी ने किया। प्रभारी प्राचार्य डॉ शिव प्रकाश राय ने सभी का आभार जताते हुए रेडक्रॉस से जुड़े रहते हुए मानवता के पीड़ा को कम करने की बात कही । इस दौरान डॉ श्वेता पंत, लता आर्या,प्रियंका,उर्वशी,रोहित पाण्डेय,पवन नगरकोटी,नरेंद्र फर्त्याल, ताजवर सिंह,शुभम आदि मौजूद रहे ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कपकोट के ठेली तोक में भू-धंसाव का कहर, एक मकान जमींदोज, बेघर हुआ परिवार,दर्जा मंत्री भूपेश उपाध्याय ने लिया जायजा
Ad
Share on whatsapp