logo

आपदा प्रभावित परिवार की मदद को आगे आया रेडक्रॉस, राहत सामग्री वितरित

खबर शेयर करें -

कांडा। आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी बागेश्वर लगातार राहत कार्यों में जुटी हुई है। इसी क्रम में कांडा तहसील के बनेगांव उपराड़ा क्षेत्र में आपदा प्रभावित परिवार को आवश्यक राहत सामग्री वितरित की गई।

जानकारी के अनुसार बनेगांव निवासी बंशीधर कांडपाल के परिवार को हाल ही में आपदा से नुकसान पहुंचा था। प्रभावित परिवार की सहायता के लिए भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से त्रिपाल, किचन सेट तथा अन्य जरूरी घरेलू उपयोग की सामग्री उपलब्ध कराई गई। रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्य पंकज डसीला ने मौके पर पहुंचकर राहत सामग्री वितरित की और परिवार का हालचाल जाना।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन संघर्ष को लेकर समिति ने की बैठक, आंदोलन की अगली रणनीति पर मंथन

राहत वितरण कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कुंती देवी तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य कविता बोरा ने भी सहयोग किया। जनप्रतिनिधियों ने प्रभावित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में पूरा गांव परिवार के साथ खड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  SSB की पर्वतारोहण टीम माउंट श्रीकंठ अभियान के लिए रवाना

इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कहा कि आपदा के समय जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाना संस्था की प्राथमिकता है। भविष्य में भी किसी भी आपदा प्रभावित परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

स्थानीय लोगों ने भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए संस्था का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सूरज कुमार, सुमन डसीला सहित कई ग्रामीण और पीड़ित परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

पंकज डसीला, सदस्य, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी ने बताया केजी आपदा की घड़ी में प्रभावित परिवारों की मदद करना हमारा सामाजिक दायित्व है। रेडक्रॉस सोसाइटी आगे भी जरूरतमंद लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य करती रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, ग्राहकों को पहले निपटाने होंगे जरूरी काम

कुंती देवी, ग्राम प्रधान बनेगांव ने बताया कि आपदा से प्रभावित परिवार को तत्काल राहत पहुंचाना जरूरी था। रेडक्रॉस सोसाइटी ने सराहनीय कार्य किया है और गांव की ओर से उनका आभार व्यक्त करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp