logo

आज और कल पड़ेंगे भारी, आधे से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड वासियों खासकर पहाड़ी जिलों में रहने वालों को शनिवार और रविवार को बेहद सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के अनेक जिलों में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। लोगों से इस दौरान सतर्क और सावधान रहने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर के 11 विद्यालयों में चला सुरक्षित बचपन अभियान, बच्चों को दी पॉक्सो कानून की जानकारी

भारी बारिश की चेतावनी को तमाम जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। कुमाऊं मंडल के सभी 6 जिलों में भारी बारिश को देखते हुए पहली से 12वीं तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। विद्यालयों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी रहेगी। कुमाऊं मंडल के जिन जिलों में अवकाश घोषित किया गया है, उनमें अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिले शामिल हैं।गढ़वाल मंडल के कई जिलों में भी भारी से भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए पौड़ी और रुद्रप्रयाग जिलों में पहली से बारहवीं तक तक सभी सरकारी और प्राइवेट विद्यालयों को बंद रखा गया है। यहां भी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत बच्चों को बताए अधिकार, पॉक्सो कानून की दी जानकारी
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp