logo

रामनगर पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 53 लाख की ठगी करने वाले दो आरोपियों को नोएडा से किया गिरफ्तार।

खबर शेयर करें -

विदेश भेजने के नाम पर 53 लाख की धोखाधड़ी करने वाले दो लोगों को नोएडा से रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से फर्जी पासपोर्ट, आधार कार्ड, वीजा समेत कई दस्तावेज बरामद किये गए हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि 18 जनवरी को रामनगर के ग्राम हरिपुर छोई निवासी रमेश चंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि कुछ लोगों द्वारा उसके परिवार को कनाडा का वीजा उपलब्ध कराने के नाम पर ₹53 लाख की ठगी की है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। मामले में पुलिस ने नितिन श्रीवास्तव निवासी थाना द्वारका नई दिल्ली एवं गौतम बुद्ध नगर नोएडा निवासी राजीव को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 13 पासपोर्ट, 10 एटीएम कार्ड, एक कनाडा वीजा का स्टीकर, दो आधार कार्ड एक पैन कार्ड सहित भारी मात्रा में सामान बरामद किया है। पुलिस इस मामले में सहावर सिंह निवासी पौड़ी गढ़वाल को इससे पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है जबकि, एक महिला सहित चार आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। जिनकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मामले में पुलिस टीम की सराहना करते हुए एसपी पंकज भट्ट ने टीम को ₹5000 इनाम देने की घोषणा भी की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp