logo

नदीगांव सैम मंदिर में रामायण पाठ का हवन-यज्ञ के साथ हुआ समापन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: नदीगांव सैम मंदिर में रामायण पाठ का हवन-यज्ञ के साथ समापन हुआ। भक्तों ने क्षेत्र की खुशहाली के लिए श्रीराम की पूजा-अर्चना की। उनके आदर्श पर चलने का संकल्प लिया। पंडित रमेश चंद्र जोशी ने विधि विधान से हवन-यज्ञ कराया। उन्होंने यज्ञ की महत्ता भी बताई। मनोज जोशी की टीम ने भजनों की प्रस्तुति दी। यजमान दीपक जोशी तथा उनकी पत्नी खष्टी जोशी ने प्रसाद वितरित किया। विशाल भंडारा आयोजित हुआ। इस दौरान सुंदर गिरी महाराज, गोविंद मटियानी, हेम उपाध्याय, मोहन जोशी, उमेश जोशी, रोहित पंत, कंचन सिंह मटियानी, दयाल जोशी, जगदीश रावल, कमला देवी, भगवती देवी, आशा देवी आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  शैक्षिक प्रशासन में उत्कृष्ट कार्य पर कमलेश्वरी मेहता को राष्ट्रीय सम्मान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp