logo

बागेश्वर में नव संवत्सर पर राम महोत्सव का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। नव वर्ष संवत्सर के पावन अवसर पर नगर के बेणीमाधव मंदिर में राम महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
महोत्सव से पूर्व महिलाओं ने नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं सिर पर कलश लेकर भजन-कीर्तन करते हुए नगर भ्रमण पर निकलीं, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं और अतिथियों का स्वागत किया। राम महोत्सव के तहत आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रकाश कांडपाल, अनिल जोशी, अंकुर उपाध्याय, कवि जोशी, विजय परिहार, विनोद थापा, जीवंती कांडपाल, भगवती, सरुली, पार्वती, राधिका जोशी, विद्या देवी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  चंतोला-पोस्ताला-बेरीनाग सड़क के डामरीकरण की मांग तेज, संघर्ष समिति ने सांसद को सौंपा ज्ञापन
Ad Ad
Share on whatsapp