logo

9 अगस्त क्रांति दिवस को देहरादून में होगा कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ का प्रांतीय समागम!

खबर शेयर करें -

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के सभी प्रांतीय पदाधिकारी गण, जिला अध्यक्ष गण एवं प्रकोष्ठ के सभी सदस्य गण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर जी के आदेश अनुसार यह सूचित किया जाता है कि संगठन के उच्च पदाधिकारीयो से विचार विमर्श के उपरांत निर्णय लिया गया है की 9 अगस्त क्रांति दिवस भारत की आजादी के इतिहास में महत्वपूर्ण दिन को अपने महान पूर्वज स्वतंत्रता सेनानियों की याद एवं उनके सपनों का भारत, के सपनों को साकार करने हेतु प्रांतीय समागम राजीव भवन 21 राजपुर रोड देहरादून में भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया है जिसमें आज देश की व्यवस्था परिवर्तन पर मंथन किया जाएगा एवं उत्तराखंड के महान स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को सम्मानित किया जाएगा आप सभी साथियों से निवेदन है कि उक्त कार्यक्रम को बृहद एवं सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सम्मिलित होने का प्रयास करें सभी जिला अध्यक्षों से एवं प्रदेश पदाधिकारयो से अनुरोध है कि अपने-अपने जिलों से समागम में आने वाले सम्मानित साथियों की सूची पहले ही भेज दे जिससे सबके रात्रि विश्राम एवं भोजन आदि की उचित व्यवस्था पूर्व में ही की जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp