logo

प्रियंका गाँधी हुई आइसोलेट,खुद ट्वीट कर दी जानकारी,उत्तराखंड मे होने वाली रैली हो सकती है रद्द

खबर शेयर करें -

उत्तराखण्ड में विधान सभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस रखी है,और चुनावी रैलियों का दौर जारी है। ऐसे में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी उत्तराखंड दौरे पर आने वाली थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि कोरोना वायरस का कहर प्रियंका के घर तक पहुंच गया है। प्रियंका के परिवार के एक सदस्य और एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है

वही उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन डॉक्टर की सलाह के बाद वह आइसोलेट हो गई है। ऐसे में अब प्रियंका के आईसोलेट होने पर उनके उत्तराखंड दौरा भी रद्द हो सकता है।

प्रियंका गांधी 9 जनवरी को श्रीनगर और अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित करने आने वाली थी। इस मामले में 4 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय देहरादून में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की उपस्थिति में आवश्यक बैठक आयोजित होने वाली है।

लेकिन प्रियंका ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि मेरे परिवार के एक सदस्य और मेरे एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मेरी रिपोर्ट निगेटिव आई है, हालांकि डॉक्टर ने सलाह दी है कि मैं आइसोलेट रहूं और कुछ दिनों के बाद फिर से टेस्ट कराऊं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp