logo

सीमैप में हुई वाद विवाद प्रतियोगिता, प्रिंस आर्या को मिला पहला स्थान।

खबर शेयर करें -

केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान पुरड़ा में ज्ञान तथा वाद-विवाद प्रतियोगिताआयोजित की गई। इसमें जूनियर हाईस्कूल मटेना प्रथम का प्रिंस आर्या प्रथम स्थान पर रहा। इसके अलावा पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के दौरान को बच्चों और विद्यार्थियों को वैज्ञानिक विधि से की जाने वाली खेती के बारे में बताया। इस दौरान 100 स्कूली बच्चों ने भाग लिया। उन्हें संस्थान में पादप एवं रिसर्च फार्म तथा डिस्टीलेशन इकाई का भ्रमण कराया। मुख्य अतिथि डीएल वर्मा ने व्याख्यान दिया। उन्होंने टिकाऊ भविष्य के बारे में बताया। सीमैप के तकनीकी अधिकारी प्रताप सिंह वर्मा ने पौधों का मानव जीवन पर महत्व पर जानकारी दी। इसके बाद सामान्य ज्ञान व वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें जूहा मटेना के प्रिंस आर्या प्रथम, राउमावि कोट फुलवाड़ी के अमन द्वितीय तथा सचिन कुमार तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर बृजेश कुमार, नीमा, केशर राम आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp