बागेश्वर। पीआरडी संगठन की जिला इकाई की बैठक गुरुवार को विकास भवन परिसर में जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक के बाद संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि तीनों विकासखंडों में संगठन को मजबूत करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा सदस्यों से जुड़े लंबित मामलों, ड्यूटी, मानदेय और अन्य समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बीमा योजना के तहत 365 दिन के लाभ को प्रभावी रूप से लागू करने की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शन कर रहे जवानों ने कहा कि लंबे समय से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है, जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। सभी ने एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेंद्र भोटिया,रवींद्र सिंह, रंजना, नीमा वर्मा,मनीष कुमार,हरीश राम, पंकज पांडे आदि मौजूद रहे।








