logo

ड्यूटी के साथ निभाया मानवता का फर्ज, पोस्ट ऑफिस कर्मी मनोज ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जिला अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज को तत्काल ओ पॉजिटिव (O+) रक्त की आवश्यकता थी। सूचना मिलते ही भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यों ने रक्तदाता की तलाश शुरू की। इसी दौरान स्थानीय निवासी मनीष कुमार की सूचना पर ड्यूटी पर तैनात पोस्ट ऑफिस कर्मचारी मनोज सिंह आगे आए और मानवता का परिचय देते हुए रक्तदान कर महिला की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें 👉  जनसुनवाई में 15 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

जानकारी मिलते ही मनोज सिंह बिना समय गंवाए जिला अस्पताल स्थित रक्तकोष पहुंचे और एक यूनिट ओ पॉजिटिव रक्तदान किया। समय पर रक्त उपलब्ध होने से महिला मरीज का उपचार सुचारु रूप से हो सका।

यह भी पढ़ें 👉  किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर चार मकान मालिकों पर कार्रवाई

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी बागेश्वर के जिला सचिव आलोक पांडे ने मनोज सिंह के इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा जीवनदान है। उन्होंने लोगों से प्रेरणा लेकर जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आगे आने और नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  जन्माष्टमी के अवकाश पर भी धरने पर डटे कांग्रेसी, डीएमएफ फंड में अनियमितता का आरोप

रेडक्रॉस सोसाइटी ने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर किया गया रक्तदान किसी व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है और समाज में मानवता की मिसाल कायम करता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp