logo

रुड़की में वृद्ध महिला की निर्मम तरीके से हुई हत्या, पुलिस जांच में जुटी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में अपराध बढ़ता ही जा रहा है जिसमे हत्या की वारदातें भी ज्यादा बढ़ रही हैं। रुड़की के तासीपुर में वृद्ध महिला का गला रेत कर बेहरमी से हत्या कर दी गई। वृद्ध महिला अपने बेटी के साथ रहती थी। हत्या के वक्त मृतक वृद्ध महिला की बेटी घर से बाहर गई हुई थी।

बेटी ने घर वापस आकर देखा तो वृद्ध महिला का शव लहूलुहान फर्श पर पड़ा मिला। महिला की हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घटना जानकारी जुटाने में जुट गई। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया।

सीओ मंगलौर पंकज गैरोला ने बताया की वृद्ध महिला लीलावती जिसकी उम्र 80 वर्ष के लगभग है और घर में अपनी बेटी के साथ रहती थी। अज्ञात लोगों द्वारा महिला की गला रेत का हत्या की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp