logo

कौसानी क्षेत्र में जहरीला पदार्थ गटकने से टैक्सी चालक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर।
बागेश्वर जिले के कौसानी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंगलकोट गेवाड़ निवासी 55 वर्षीय टैक्सी चालक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। गंभीर हालत में परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार पिंगलकोट गेवाड़ निवासी धर्मेंद्र सिंह (55) पुत्र बचे सिंह ने सोमवार अपराह्न करीब डेढ़ बजे घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया। उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन तत्काल उन्हें जिला अस्पताल बागेश्वर ले गए।
जिला अस्पताल में उपचार कर रहे चिकित्सक डॉ. अंशुल कुमार ने बताया कि मरीज को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला जहरीला पदार्थ खाने से मृत्यु का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ ने चलकाना में स्वीकृत सिंचाई नहर का किया स्थलीय निरीक्षण, स्रोत की जांच कर पानी की उपलब्धता स्पष्ट करने के निर्देश
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp