logo

नाबालिक लड़की के घर मे घुस कर किया दुष्कर्म,पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने लड़की के घर में घुसकर रेप किया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज दिया है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता का घर भोटिया पड़ाव इलाके में है। पीड़िता के पिता एक मामले में जेल में बंद है। पीड़िता की मां ने पति की जमानत दिलाने के लिए लालकुआं कोतवाली क्षेत्र बिंदुखत्ता में रहने वाले आनंद से संपर्क किया था। आनंद ने पीड़िता की मां को भरोसा दिया था कि वो उसके पति की जमानत करा देगा। पीड़िता की मां के मुताबिक 15 फरवरी को आनंद उनके घर आया था। उस समय वो घर में नहीं थी। घर में सिर्फ उनकी 17 साल की बेटी थी। इसी का फायदा उठाकर आनंद ने उसकी 17 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आनंद ने किसी को कुछ बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की मां ने बताया कि इस घटना के बाद उनकी बेटी खौफजदा रहने लगी। एक दिन इसका कारण पूछा तो उसने पूरा सच बता दिया। इसके बाद पीड़िता की मां ने हल्द्वानी कोतवाली में आनंद के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp