logo

हल्द्वानी में व्यापारी पर फायरिंग करने वाले बदमाशों से पुलिस की हुई मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली।

खबर शेयर करें -

व्यापारी पर फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले एक बदमाशों को नैनीताल और उधम सिंह नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है पुलिस की मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली भी लगी है जिसका इलाज चल रहा है।


डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि हल्द्वानी के कुमाऊं ज्वेलर्स के मालिक के बेटे राजीव वर्मा के ऊपर फायरिंग करने वाले बदमाश उधम सिंह नगर के किच्छा बारा क्षेत्र में छुपे हुए हैं । सूचना के बाद नैनीताल पुलिस ,एसओजी और उधम सिंह पुलिस की टीम ने बदमाशों को एक ढाबे में घेर लिया इस दौरान बदमाश गन्ने के खेत में जा छुपे गुरुवार देर शाम बदमाशों और पुलिस के मुठभेड़ में एक बदमाश की पैर में गोली लगी है पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध तमंचे भी बरामद किए हैं।

घायल बदमाश को सितारगंज के अस्पताल में पुलिस कस्टडी में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है पुलिस अभी सर्च अभियान चला रही है। बदमाश की पहचान 26 वर्षीय गुरदीप सिंह निवासी बेरिया दौलत बाजपुर के रूप में हुई है। जबकि दूसरे बदमाश के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी मनोज अधिकारी पुलिस के इस कार्रवाई में मौका पाकर भाग निकला

पुलिस ने बदमाशों के पास से एक बाइक भी बरामद की है बदमाशों की घेराबंदी की सूचना पर एसएसपी डाॅ. मंजूनाथ टीसी के साथ ही डीआईजी कुमाऊं डॉ. नीलेश आनंद भरणे भी मौके पहुच पूरी कार्रवाई की जानकारी हासिल की।

डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी की धरपकड़ के कोशिश की जा रही है। मुख्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp