logo

पुलिस ने 20 नशीले इंजेक्शन के साथ दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री/ तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन में वनभूलपुरा पुलिस टीम एवम कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने नशीले इंजेक्शन एवम स्मैक के साथ 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। वनभूलपुरा पुलिस पुलिस टीम द्वारा रात्रि चैकिंग के दौरान वन विभाग के कैरियर के सामने निकट इन्द्रानगर चेकपोस्ट गोला बाईपास रोड के पास दो युवकों के कब्जे से नशीले इंजेक्शन बरामद कर दोनों को गिरफ्तार किया है।
उक्त के विरुद्ध थाना वनभूलपूरा में धारा- 29/60 NDPS अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। उत्तर प्रदेश बरेली डिपो की बस संख्या UP25FT- 4150 को सुसंगत धाराओं के तहत जब्त किया गया है। पुलिस ने 20 नशीले इंजेक्शन बरामद।

गिरफ्तारी-दानिया उर्फ मंत्र 5/0 स्वर्गीय मसूर निवासी- काबुल का बगीचा बनभूलपुरा उम्र 19 वर्ष

2- रंजीत कुमार पुत्र चन्द्रपाल शर्मा निवासी शहादत नगर जिला उम्र 27 वर्ष (बरेली डिपो रोडवेज का परिचालक)

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष वनभूलपुरा नीरज भाकुनी
2- उपनिरीक्षक मनोज यादव, शंकर नयाल
4- कांस्टेबल मुन्ना सिंह
5- कांस्टेबल परवेज अली

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp