logo

बनभूलपुरा में मामले में पत्थर बाजी करने वाली पांच महिलाओ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में हुई हिंसा में पुलिस ने अभी तक 89 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसमें मुख्य अभियुक्त अब्दुल मलिक और उसका बेटा भी शामिल है। अब्दुल मलिक को हल्द्वानी हिंसा का बड़ा आरोपी माना जा रहा है। वहीं आज पुलिस ने पांच महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है। सभी महिलाओ हल्द्वानी हिंसा के दौरान पुलिस पर पत्थरबाजी करने का आरोप है।

नैनीताल एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि हल्द्वानी हिंसा में कुछ महिलाओं की भूमिका भी सामने आई थी। जिसके बाद पुलिस के टीम ने पहली बार पांच महिलाओं को चिन्हित करते हुए उनको गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर आरोपियों की भी तलाश कर रही है। पूरे मामले में करीब 5000 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज है। हिंसा में जो लोग शामिल थे उनको चिन्हित कर गिरफ्तार किया जा रहा है। पांच महिलाओं समेत इस मामले में अभीतक 89 लोगों की गिरफ्तार हो चुकी है। गिरफ्तार महिलाओ में शहनाज,सोनी,शमशीर,सलमा,रेशमा है

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp