logo

रेस्टोरेंट में अवैध शराब परोसते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

बैजनाथ (बागेश्वर)
जनपद बागेश्वर में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली बैजनाथ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस शराब परोसते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम खतैली निवासी पंकज सिंह उर्फ पंक्कू (28 वर्ष) को उसके रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब परोसते हुए पकड़ा गया। इस दौरान मौके पर आवश्यक साक्ष्य भी एकत्र किए गए।
अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली बैजनाथ में एफआईआर संख्या 07/26 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60(1)/21 में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बदियाकोट का मां नन्दा भगवती मंदिर, आस्था, पौराणिक मान्यताओं और दानपुर की सांस्कृतिक विरासत का अनमोल धरोहर
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp