logo

पीएम मोदी ने पहनी उत्तराखंड की टोपी

खबर शेयर करें -

देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस की भव्य परेड चल रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समारोह में मौजूद हैं. हर विशेष मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ड्रेस भी विशेष होती है. इस बार पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर उत्तराखंड की टोपी पहनी है.

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की जो पारंपरिक टोपी पहनी है उस पर ब्रह्मकमल बना है. ब्रह्मकमल उत्तराखंड का राज्य पुष्प है. 9 नवंबर सन् 2000 को जब उत्तराखंड बना तो ब्रह्मकमल को उत्तराखंड का राज्य पुष्प घोषित किया गया था. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर का गमछा भी धारण किया हुआ है.

यह भी पढ़ें 👉  आपदा हो या मेडिकल इमरजेंसी, 112 पर मिलेगी मदद

दरअसल उत्तराखंड में 14 फरवरी 2022 को विधानसभा चुनाव हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पहनी गई टोपी गणतंत्र दिवस की परेड से उत्तराखंड के मतदाताओं को भी संदेश दे रही है कि बीजेपी को उनका साथ चाहिए.

यह भी पढ़ें 👉  सिमार गांव में सांप के डसने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह 10 बजे इंडिया गेट के समीप स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पहुंचे. यहां दो मिनट का मौन रखकर शहीद सैनिकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी. इसके बाद पीएम ने शहीदों को पुष्प अर्पित किए. इंडिया गेट पर रखी अमर जवान ज्योति को भी हाल ही में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर प्रज्ज्वलित ज्योति में विलीन किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  लाहुर-मिकिला-खलपट्टा सड़क की खराब स्थिति पर डीएम सख्त, निर्माण गुणवत्ता की होगी जांच

भारतवर्ष के 73 वें गणतंत्र दिवस की परेड इस बार खास है. इस परेड में कोरोना वॉरियर्स और सेंट्रल विस्टा के निर्माण में लगे मजदूरों को विशिष्ट अतिथि का दर्जा दिया गया है. परेड में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां प्रदर्शित की गई हैं. इसके अलावा केंद्र सरकार के नौ मंत्रालयों की झांकी भी राजपथ पर नजर आ रही हैं.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp