logo

अंडर-15 राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जिले लौटने पर हुआ भव्य स्वागत

खबर शेयर करें -

नेशनल बॉक्सिंग में बागेश्वर का दम, जया को कांस्य पदक

बागेश्वर। पंजाब के जालंधर में आयोजित पांचवीं सब जूनियर अंडर-15 नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बागेश्वर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में जया कोरंगा ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया, जबकि नैतिक बिष्ट क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे। वहीं, चंद्रकांता और ज्योति ने भी प्री-क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
प्रतियोगिता से लौटने पर खिलाड़ियों का बागेश्वर में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान गिरीश बिष्ट, बिमला कपकोटी, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच सुंदर दानू तथा बॉक्सिंग कोच उमेश सिंह गड़िया ने खिलाड़ियों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कोचों ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद बागेश्वर के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि जिले के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने की अपील की, ताकि बागेश्वर से और अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

Share on whatsapp