logo

महिला फुटबाल प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों का बागेश्वर पहुंचने पर हुआ स्वागत व सम्मान

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा द्वारा आयोजित अंतर-महाविद्यालयीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुनस्यारी में किया गया। प्रतियोगिता में पं० ब्रदी दत्त पाण्डे परिसर, बागेश्वर सहित कुल पांच टीमों ने प्रतिभाग किया।

सेमीफाइनल मुकाबले में पं० ब्रदी दत्त पाण्डे परिसर, बागेश्वर ने मेज़बान मुनस्यारी महाविद्यालय को 1–0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला बागेश्वर परिसर एवं पिथौरागढ़ के मध्य खेला गया, जिसमें बागेश्वर परिसर की ओर से मिताली एवं नेहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक-एक गोल दागा। दोनों गोलों की बदौलत बागेश्वर परिसर ने 2–0 से फाइनल जीतकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। बागेश्वर परिसर की विजेता टीम में कोमल खड़ाई, चांदनी, प्रिया, निकिता मेहरा, गीता मेहता, लक्ष्मी, निकिता बिष्ट, चंपा, नेहा, मिताली, दिया एवं तमन्ना ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में शानदार सफलता के बाद परिसर में विजेता टीम का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर परिसर निदेशक एवं क्रीड़ा प्रभारी डॉ. कमल किशोर जोशी, टीम मैनेजर डॉ. धर्मेंद्र बोरा, टीम कोच नीरज पाण्डे, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. पुष्पा, कुलानुशासक डॉ. हेमलता पाण्डे सहित डॉ. नेहा भाकुनी, डॉ. नरेश ग्वाल, डॉ. गीता बृथ्वाल, कमल सिंह गढ़िया, भूपेन्द्र सिंह दानू, अखिलेश चौहान, छात्रसंघ पदाधिकारीगण, प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में सनसनी, GIC भटखोला के प्रभारी प्रधानाचार्य की क्लर्क ने चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी फरार
Ad
Share on whatsapp