logo

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संगठन का चरणबद्ध आंदोलन जारी,दूसरी पारी का कार्य पूर्णतः ठप

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संगठन के प्रदेशव्यापी आह्वान पर चल रहे चरणबद्ध आंदोलन के पांचवें चरण के दूसरे दिन भी सफाई व्यवस्था प्रभावित रही। अपनी जायज मांगों के समर्थन में सफाई कर्मचारियों द्वारा आज भी दूसरी पारी के कार्य का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भराड़ी को मिली ₹46.24 लाख के टैक्सी स्टैंड की सौगात, विधायक सुरेश गड़िया ने किया लोकार्पण

संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक यह आंदोलन इसी प्रकार जारी रहेगा। कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार के माध्यम से अपनी एकता का प्रदर्शन करते हुए शासन-प्रशासन को जल्द समाधान निकालने की चेतावनी दी है। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों के प्रति सरकार की उपेक्षा के खिलाफ रोष व्यक्त किया। धामी सरकार होश में आओ प्रदेश सरकार होश में आओ हमारी मांगे पूरी करो ठेका प्रथा बंद करो सहित कई नारो का उद्घोष किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष चन्दन लाल,
शाखा अध्यक्ष मदन लाल, महामंत्री तेजपाल, कोषाध्यक्ष जमन लाल, संगठन मंत्री विकास कुमार, रामगोपाल, राकेश कुमार, नन्हे लाल,रोहित मोहन,अभिषेक, शकुंतला देवी, अमित कुमार, सोमवीर,ललिता देवी, गीता देवी, मीना देवी,महिला उपाध्यक्ष रेखा देवी, मंजू देवी, दीपमाला, किसना देवी आदि मौजूद रहे

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माण कार्य में तेजी लाएं, लापरवाही और गुणवत्ता से समझौता कतई स्वीकार्य नहीं: जिलाधिकारी
Ad Ad
Share on whatsapp