logo

राजीव नवोदय विद्यालय की व्यवस्थाओं पर अभिभावकों ने जताई नाराजगी,किया प्रधानचार्य का घेराव।

खबर शेयर करें -

राजीव नवोदय विद्यालय बहुली के अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। विद्यालय से गैस गोदाम सटा हुआ है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि यदि जिला प्रशासन समय रहते नहीं चेता तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

अभिभावक विद्यालय पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कहा कि विद्यालय प्रशासन उनकी मांगों की अनदेखी कर रहा है। अभी तक चाहरदीवारी नहीं बन सकी है। गैस गोदाम से बच्चों में भय बना हुआ है। खेल मैदान भी नहीं है। पुराने भवन में कक्षा-कक्षा आदि संचालित हो रहे हैं। शिक्षकों की भी कमी है। लैब आदि सुविधाएं भी नहीं हैं। आवासीय कमरे भी ठीक नहीं हैं। टायलेट, बाथरूम भी गंदे रहते हैं। जिससे बच्चों के बीमार होने की आशंका बनी रहती है।

इस मौके पर अभिभावक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुरली जोशी, एसएमसी अध्यक्ष विनोद जोशी,अभिभावक बिशन लाल, सगरू यादव, रतन गिरी, रमेश गिरी, रमेश सिंह देव, गिरी गोपाल नाथ आदि मौजूद थे। इससे पहले उन्होंने प्रधानाचार्य का घेराव भी किया। इसमें भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट व कांग्रेस के रंजीत दास समेत अन्य लोग भी शामिल रहे। सभी ने स्कूल की व्यवस्था सुधारने की मांग की।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp