logo

विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य पर पैराग्लाइडिंग शो का हुआ आयोजन।

खबर शेयर करें -

जिला पर्यटन विभाग बागेश्वर द्वारा विश्व पर्यटन दिवस के अवसर उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद् देहरादून के तत्वाधान में विधानसभा क्षेत्र कपकोट के केदारीबगढ़ मैदान में पैराग्लाईडिंग शो का आयोजन किया गया, जालेख से केदारीबगड़ मैदान तक फ्लाई हिमालया नोड, बागेश्वर पाईलट जगदीश चन्द्र जोशी, सौरम बिष्ट, पूरन धगोटी, एवं दीपक पंत पैराग्लाईडिंग पाईलटों द्वारा 12 से 15 मिनट तक उड़ान भरी गयी।

पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित पैराग्लाइडिंग शो का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख कपकोट गोविन्द सिंह दानू, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविन्द सिंह बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश सिंह ऐठानी द्वारा किया गया। विवेकानन्द विद्या मन्दिर इण्टर कालेज, हिचौड़ी कपकोट में पर्यटन से सम्बन्धित निबन्ध प्रतियोगीता करायी गयी, जिसमें प्रथम- आयुष जोशी, द्वितीय- कुछ ज्योति शाही एवं तृतीय- कुछ कीर्ति मिश्रा को पुरस्कार वितरित किया गया एवं अन्य 40 छात्रा / छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख कपकोट गोविन्द सिंह दानू द्वारा कहा गया कि कपकोट क्षेत्र में पर्यटन की अपार सम्भावना है।

जिस हेतु भविष्य में यहाँ पर पर्यटन विभाग के सहयोग से पैराग्लाईडिंग की प्रतियोगिताऐं प्रारम्भ कि जायेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष गोविन्द सिंह बिष्ट द्वारा कहाँ गया की कपकोट ब्लाक में साहसिक पर्यटन की अत्यधिक सम्भावना है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश सिंह ऐठानी द्वारा कहाँ गया की हमारे द्वारा साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं, भविष्य में भी अधिक से अधिक साहसिक खेलों की सम्भावना यहाँ पर तलासी जायेगी। विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश ऐठानी, द्वारा कहाँ गया की पैलाग्लाईडिंग के क्षेत्र में अधिक से अधिक कार्य किया जायेगा। इस अवसर जिला पर्यटन विकास अधिकारी, बागेश्वर द्वारा बताया गया की कपकोट क्षेत्र में प्रथम बार विश्व पर्यटन दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिस में यहाँ पर पैराग्लाईडिंग शो का आयोजन कराया गया, भविष्य में इस प्रकार की प्रतियोगिताऐं एवं साहसिक खेल यहाँ पर करायी जायेगी। अक्टूबर प्रथम सप्ताह से ट्रैक ऑफ द इयर का आयोजन भी कराया जा रहा है। जिसमें देश के टूर आपरेटर द्वारा ट्रैकिंग ग्रुप पिण्डारी ग्लेशियर में लाये जायेगे, प्रत्येक दल में 15-20 व्यक्तियों द्वारा ट्रैकिंग की जायेगी, ट्रैकिंग दल द्वारा अपना पंजीकरण पर्यटन विभाग में ऑनलाईन करना होगा, जिसके बाद अधिकाम 300 ट्रैकर को धनराशि रू0 2000 पर्यटन विभाग द्वारा सब्सिडी के रूप में दी जायेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp