logo

बागेश्वर–कपकोट में पैराग्लाइडिंग एक्युरेसी ओपन नेशनल चैंपियनशिप, साहसिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। उत्तराखंड को साहसिक खेलों के राष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत फ्लाई हिमालयाज एडवेंचर नोड, बागेश्वर द्वारा पैराग्लाइडिंग एक्युरेसी ओपन नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन 05 से 09 फरवरी 2026 तक बागेश्वर–कपकोट (उत्तराखंड) में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में देशभर से अनुभवी और युवा पैराग्लाइडिंग पायलट प्रतिभाग करेंगे।

प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार राशि रखी गई है। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को ₹1,00,000, द्वितीय को ₹50,000 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को ₹30,000 का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतिभागियों के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा तथा आयोजकों द्वारा स्थानीय परिवहन, आवास और भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी। पंजीकरण की अंतिम तिथि 02 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  खेल मैदान निर्माण में लापरवाही का आरोप, स्कूल भवन और पेयजल टंकी क्षतिग्रस्त

इस अवसर पर फ्लाई हिमालयाज एडवेंचर नोड, बागेश्वर के संस्थापक जगदीश जोशी ने बताया कि बागेश्वर और कपकोट क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से पैराग्लाइडिंग जैसे साहसिक खेलों के लिए अत्यंत उपयुक्त है। इस नेशनल चैंपियनशिप के माध्यम से हमारा उद्देश्य न केवल साहसिक खेलों को बढ़ावा देना है, बल्कि स्थानीय युवाओं को नए अवसर प्रदान करना और क्षेत्रीय पर्यटन को मजबूती देना भी है। हमें विश्वास है कि यह आयोजन बागेश्वर को एडवेंचर टूरिज्म के एक प्रमुख केंद्र के रूप में पहचान दिलाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे और जिले की प्राकृतिक सुंदरता देश-विदेश तक पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नगर व्यापार मंडल की बैठक में कई अहम प्रस्ताव पारित,व्यापारी हित कोष बनाने का निर्णय

प्रतियोगिता में भाग लेने व अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी
📞 94565 76868
📞 89793 53839
पर संपर्क कर सकते हैं।

आयोजकों को उम्मीद है कि यह प्रतियोगिता बागेश्वर–कपकोट को एडवेंचर स्पोर्ट्स हब के रूप में स्थापित करने में मील का पत्थर साबित

Share on whatsapp